Select Date:

सेक्स से इनकार किया तो चाची का सिर दीवार पर पटका, किस किया और फिर निर्मम हत्या

Updated on 31-07-2023 01:33 PM
चेन्नईः तमिलनाडु के चेन्नै में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 21 वर्षीय शख्स ने अपनी चाची की हत्या कर दी। कोडुंगैयूर में रहने वाली उसकी चाची के साथ वह सेक्स करना चाहता था। 48 वर्षीय चाची ने भतीजे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। युवक गुस्सा में आ गया और उसने चाची का सिर दीवार पर दे मारा। उसके बाद उन्हें किस किया और उसके बाद उनका सिर दीवार पर पटक-पटकर उन्हें मार डाला। बताया जा रहा है कि मरने के साथ उसने अपनी चाची के शरीर को गंदे इरादे से छुआ और वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम ऑगस्टिन अरुण है। उसके साथ क्राइम के दौरान उसका दोस्त सोलोमन (22) भी था। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस भी इस घटना से दंग रह गई।

घर पर अकेली थी महिला

पुलिस ने कहा कि मृतक महिला घर पर अकेली थी जब उसका भतीजा ऑगस्टिन और उसका दोस्त दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे। उसका पति और उसके दो बच्चे बाहर थे। भतीजे के आने पर महिला ने उसे और उसके दोस्त को चाय नाश्ता दिया। उसके बाद वह कुछ काम से अपने कमरे में गई।

चाची को पीछे से पकड़कर किया किस

ऑगस्टिन ने उसका पीछा किया और उसे गंदे इरादे से पीछे से पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो ऑगस्टिन ने कहा कि वह उसके साथ सेक्स करना चाहता है। उसके बाद वह गंदी बातें करने लगा। महिला ने गुस्से में आकर उसे वहां से जाने को कहा। उसके ऑग्टिन को धमकी दी कि अगर वह वहां से नहीं जाएगा तो वह उसकी शिकायत उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों से करेगी।

ऑगस्टिन ने फिर उसे थप्पड़ मारा और उसके सिर को दीवार से टकराने के बाद उसे किस किया। उसके दोनों हाथ पकड़कर उसे पीटता रहा और कई बार सिर दीवार पर पटका। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा

जब महिला का बेटा काम से घर लौटा, तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। पहले पुलिस को केस में लगा कि लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने ऑगस्टिन और उसके दोस्त को देखा। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

ऐसे कुबूल की सच्चाई

ऑगस्टिन ने शुरू में दावा किया कि वह अपनी चाची के पास पैसे लेने के लिए गया था। उसने बताया कि वह पहले भी कई बार रुपये लेने अपनी चाची के यहां गया। हालांकि जब पुलिस ने सोलोमन से पूछताछ की तो उसने घटना का यह विवरण बताया। पुलिस ने ऑगस्टिन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां की।

घर पर अकेली थी महिला

पुलिस ने कहा कि मृतक महिला घर पर अकेली थी जब उसका भतीजा ऑगस्टिन और उसका दोस्त दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे। उसका पति और उसके दो बच्चे बाहर थे। भतीजे के आने पर महिला ने उसे और उसके दोस्त को चाय नाश्ता दिया। उसके बाद वह कुछ काम से अपने कमरे में गई।

घर पर अकेली थी महिला

पुलिस ने कहा कि मृतक महिला घर पर अकेली थी जब उसका भतीजा ऑगस्टिन और उसका दोस्त दोपहर करीब 3 बजे पहुंचे। उसका पति और उसके दो बच्चे बाहर थे। भतीजे के आने पर महिला ने उसे और उसके दोस्त को चाय नाश्ता दिया। उसके बाद वह कुछ काम से अपने कमरे में गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
 12 May 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
 12 May 2025
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
 12 May 2025
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
 12 May 2025
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
 12 May 2025
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
 12 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 12 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
 12 May 2025
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में  बड़े धूमधाम…
Advertisement