आरसीबी के खिलाड़ियों ने छोड़ा कैच... तिलमिला उठे विराट कोहली, गुस्से में फेंक दी अपनी ही कैप
मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच एक हाईवोल्टेज मैच चल रहा था। इस मैच को आरसीबी की टीम ने मुंबई को 12 रन से हरा दिया। लेकिन मुंबई की पारी के 12वें ओवर में एक आसान कैच आरसीबी के खिलाड़ियों से छूट गया। अपनी टीम के खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग देख आरसीबी के सुपरस्टार विराट कोहली ने अपना आपा खो दिया और वो गुस्से से आगबबूला हो गए।











