RBI के एक्शन से पेटीएम में खलबली, पेमेंट्स बैंक के दो डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने रिजाइन दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक शिंजिनी कुमार और मंजू अग्रवाल ने कंपनी को बोर्ड से किनारा कर लिया है। कुमार इससे पहले सिटीबैंक, पीडब्ल्यूसी इंडिया और बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच में काम कर चुकी हैं। अग्रवाल ने 34 साल तक एसबीआई में विभिन्न पदों पर काम किया। वह डिप्टी एमडी पद से रिटायर हुईं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में अब केवल तीन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रह गए हैं। इनमें पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद कुमार जैन, एक्सेंचर के पूर्व एमडी पंकज वैश्य और डीपीआईआईटी के पूर्व सेक्रेटरी रमेश अभिषेक शामिल हैं। डायरेक्टर्स के इस्तीफे के बारे में भेजे ईमेल का बैंक ने जवाब नहीं दिया।











