दिल्ली के रविदास समाज प्रबुद्ध वर्ग के समाज बंधुओं ने शिक्षा विचार गोष्ठी का आयोजन किया

दिल्ली के रविदास समाज  प्रबुद्ध वर्ग के समाज बंधुओं ने  शिक्षा विचार गोष्ठी का आयोजन किया
नई दिल्ली, 09 नवंबर 2023 : दिल्ली के रविदास समाज  प्रबुद्ध वर्ग के समाज बंधुओं ने गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता एम एल गंगोरे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए  बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला,संत रविदास जी और  तथागत गौतम बुद्ध के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए एवं संगोष्ठी की शुरुआत की गई । इस अवसर पर उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने फूलमाला द्वारा श्री गंगोरे का स्वागत किया।  श्री गंगोर ने अपने उद्बोधन में  स्कूल बनाने की रूपरेखा  के विषय में अपनी बात रखी वहीं उन्होने बताया कि वर्तमान व्यवस्था स्कूलों के युक्तियुक्तकरण और शिक्षा के निजीकरण के माध्यम से वंचित समाज के बच्चों से प्राथमिक शिक्षा से कैसे  दूर कर रही है हमारे समाज ने विगत 70-75 सालों में बहुत उन्नति की है. डॉक्टर,इंजीनियर,वकील,जज के साथ सरकारी सेवा में उच्च पद पाकर और व्यवसाय में सफलता प्राप्त की है। मुख्य वक्ता द्वारा इन सभी से आग्रह किया गया कि आने वाली पीढ़ी के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सब को मिलकर समाज के बच्चों के लिए शुरुआती दौर में कम से कम एक स्कूल मध्यप्रदेश में स्थापित करना चाहिए । जैसा कि महाराष्ट्र के हमारे समाज के बंधुओं ने तुमसर के नजदीक एक उच्च स्तर का स्कूल पीपल्स इंटरनेशनल स्कूल बनाने की शुरुआत कर दी है , जो पूरी तौर से आवासीय होगा । शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के लिए प्रावधान किया है कि छात्र को किसी भी कक्षा में बाहरी कोचिंग सेंटर की मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी । इससे छात्र के माता पिता का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, इसके लिए उन्होंने सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग लिया है । 500 लोगों की बराबर भागीदारी से स्कूल की शुरुआत की गई है ।
उन्होने लोगों से आग्रह कर पूछा कि क्या हम हरदा,खंडवा क्षेत्र के लोग अपने प्रदेश में एक उसी तरह का स्कूल नहीं बनवा सकते ?
 इस पर दिल्ली के प्रबुद्ध वर्ग ने  अपनी पूर्ण सहमति प्रदान करते हुए कहा कि जैसे हम दिल्ली वालों ने हंडिया में संत रविदास जी महाराज के मंदिर बनवाने में भरपूर योगदान दिया है उसी तरह  एक नए स्कूल की शुरुआत भी हैं हंडिया से ही करना चाहेंगे । 
 इस तरह के आश्वासन मिलने के बाद उन्होने कहा कि इस आश्वासन से सभी को गौरव होना चाहिए और शिक्षा के इस अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए ।
कार्यक्रम का आयोजन पटेल रामदास मंडराई और संचालन पूर्व अध्यक्ष राजकुमार नंदमेहर के द्वारा किया गया । दोनों आयोजकों ने श्री गंगोरे के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।  
श्री गंगोर ने कहा कि समाज के लिए एक शिक्षा का केंद्र बनाए जाने पर आगे हम सब को मिलकर काम करना होगा और इसके लिए मैं हमेशा मार्गदर्शन देने के लिए समाज के साथ हूं । बता दें कि एम एल गंगोरे सामाजिक संस्था बौद्धिक शैक्षिक समिति भारत के अध्यक्ष है। उनका मानना है कि समाज हित में सोचें और सकारात्मक सोचें ।
Advertisement