जसप्रीत बुमराह-मिचेल स्टार्क जो नहीं कर सके, राशिद खान ने वो कर दिखाया, ड्वेन ब्रावो का महारिकॉर्ड बराबर
सेंचुरियन: अफगानिस्तान के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर अब ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 साल के राशिद ने ये रिकॉर्ड शुक्रवार को एसए20 में एमआई केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया। राशिद खान के नाम ये ऐसा रिकॉर्ड अब हो चुका है जिसके आस-पास जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े तेज गेंदबाज भी नहीं पहुंच पाए हैं।











