संत नगर के कोलूखेड़ी स्थित हरि चेतन आश्रम में रंगपंचमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेदांत संत लालसाईं, संत नरेश पारदासानी और मुकेश महाराज सहित कई आध्यात्मिक हस्तियों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम स्व. चेतनदास पारदासानी की स्मृति में आयोजित किया गया। स्व. पारदासानी संत हिरदाराम नगर के समाज सेवी थे। वे आरएसएस, जनसंघ और भाजपा से दशकों तक जुड़े रहे। वे पूज्य सिंधी पंचायत के संस्थापक उपाध्यक्षों में से एक थे। स्व. चेतनदास ने अपने जीवनकाल में कोलूखेड़ी के फार्म हाउस पर मंदिर की स्थापना की थी। उन्होंने अपने अंतिम समय में गेरुए वस्त्र धारण कर अध्यात्म को अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनके पुत्र संत नरेश पारदासानी ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कालका चौराहे के पास राधे कृष्ण मंदिर की स्थापना की है। यहां नियमित रूप से सत्संग और कीर्तन का आयोजन होता है।
कार्यक्रम में राम माधु ओर नरेश पारदासानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने गीत-संगीत के साथ आध्यात्मिक रंगों का भी आनंद लिया गया।कार्यक्रम में सत्संग और कीर्तन के बाद सभी भक्तों के लिए दाल-बाफले का भी आयोजन किया गया। आयोजन का संचालन सुरेश जसवानी ने किया।