Ranbir Kapoor in Stardom: आर्यन खान की 6 पार्ट की वेब सीरीज 'स्टारडम' में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। अब खबर आ रही है कि शो में रणबीर कपूर का स्पेशल कैमियो भी होगा। उन्होंने हाल ही में उसी के लिए शूटिंग भी की है।
शो में होंगे कई कैमियो
जानकारी के अनुसार, रणबीर, आर्यन खान से मिलने और सीरीज में अपने कैमियो की शूटिंग के लिए वर्ली में सेट पर आए थे। यह ओटीटी शो हिंदी फिल्म इंडस्ट्र की कहानी बयां करेगा और इसमें कई कैमियो होंगे।करण जौहर का भी स्पेशल अपीयरेंस
रणबीर कपूर ने कथित तौर पर इस कैमियो की शूटिंग के लिए संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' की शूटिंग से कुछ समय लिया। करण जौहर ने कथित तौर पर आर्यन खान के शो में एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए भी शूटिंग की है। शूटिंग के पहले दिन शाहरुख खान अपने बेटे को विश करने के लिए आए थे।
सुहाना खान भी जल्द करेंगी डेब्यू
एक तरफ आर्यन खान अपनी वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हो गए हैं तो दूसरी तरफ उनकी बहन सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वो जोया अखतर की 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं।











