एडिलेड के करेन रोल्टन ओवल मैदान पर बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई वन-डे कप के पांचवें मैच में यह घटना हुई। साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मुकाबले की इस घटना को शेयर करते हुए क्रिकेट एयू ने लिखा कि क्रिकेट एक भोंदू खेल है।
आधी पिच तक दौड़कर अजीब गेंद पर लगाया शॉट, फिर अंपायर ने किया मूड खराब तो यूं स्टेडियम के बाहर मारा छक्का
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट खेला, लेकिन बॉलर के हाथ से गेंद छूट गई थी और 2 टप्पे के बाद बल्लेबाज ने उसे हिट किया था। ऐसे में अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंची, लेकिन बल्लेबाज को रन नहीं मिले। ऐसे में उसने अगली गेंद को खड़े-खड़े ही स्टेडियम के बाहर मार दिया। इस बार अंपायर ने 6 रन का इशारा किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।