रामेश्वर शर्मा ने फिर उठाया राम मंदिर का मुद्दा, बोले- प्रतिष्ठा से पहले ही कांग्रेस के प्राण निकलने लगे हैं

रामेश्वर शर्मा ने फिर उठाया राम मंदिर का मुद्दा, बोले- प्रतिष्ठा से पहले ही कांग्रेस के प्राण निकलने लगे हैं

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हर हिंदू, सनातनी को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस न पहले हमारी थी, न आज हमारी है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान जब मुलायम सिंह की सरकार ने 17-18 साल के दो कोठारी बंधुओं को गोली मारी थी, तब इसी कांग्रेस ने मुलायम सरकार की पीठ थपथपाई थी। जब कारसेवकों को गिरफ्तार किया गया, सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य दल मिलकर कारसेवकों पर हमला कर रहे थे।

 
जीतू पटवारी पर पलटवार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के युवा नेता जीतू पटवारी ने एक नया शब्द और पैदा कर दिया है- ’नफरती हिंदू’। कांग्रेस को आतंकवादियों, दंगाइयों से इतनी ही मोहब्बत है तो फिर कान खोल कर सुन लो, देश और मध्य प्रदेश की धरती पर कांग्रेस सरकार किसी कीमत पर नहीं बनेगी। शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस के प्राण निकलने लगे हैं।

 
 
Advertisement