रायपुर । रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने देशी कट्टा और 2 जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी रमेश सराफ को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सन्यासीपारा मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रमेश सराफ निवासी सन्यासीपारा खमतराई रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रमेश सराफ की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिस पर आरोपी रमेश सराफ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 587/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। आरोपी ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस को कहां से लाया है, इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी
रमेश सराफ पिता सदन पाल सराफ उम्र 40 साल निवासी आर जेड 280 सैनिक इन्क्लेव सी.आर.पी.एफ. कैम्प झाडूद कला दिल्ली।
हाल पता - सन्यासीपारा खमतराई थाना खमतराई रायपुर।
कट्टा-कारतूस के साथ रमेश गिरफ्तार











