राम नवमी आज... शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट, बैंक क्‍या खुला क्‍या बंद यहां जानिए?

राम नवमी आज... शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट, बैंक क्‍या खुला क्‍या बंद यहां जानिए?
नई दिल्‍ली: आज राम नवमी है। यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन पूरा देश भगवान राम के जन्म का उत्सव मनाता है। यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों ही बंद रहेंगे। इनमें कोई ट्रेडिंग एक्टिविटी नहीं होगी। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, एसएलबी (सिक्‍योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग), करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्‍ट रेट डेरिवेटिव सहित अलग-अलग सेगमेंट में भी कोई काम नहीं होगा। कई राज्‍यों में इस उपलक्ष पर बैंक भी बंद रहेंगे।
Advertisement