राजेश राय बने कलचुरी महासभा के प्रदेश सचिव (प्रचार), समाज में हर्ष

राजेश राय बने कलचुरी महासभा के प्रदेश सचिव (प्रचार), समाज में हर्ष
भोपाल। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी में श्री राजेश राय को प्रदेश सचिव (प्रचार), मध्यप्रदेश पद पर मनोनीत किए जाने पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। उनके इस मनोनयन पर कलचुरी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठजनों ने श्री राजेश राय को एक संघर्षशील, शांत, विनम्र और संवेदनशील व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के एकीकरण, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया है। उनका मनोनयन समाज हित में एक योग्य और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय नारायण चौकसे, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव श्री वरिन्द्र (पप्पू) राय और प्रदेश महासचिव (प्रचार) श्री हरिराम राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री राय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि राजेश राय विगत 25 वर्षो से कलचुरि समाज के उत्थान के लिए लगातार समाज सेवा कर रहे है श्री राय का कलचुरि समाज के अराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु जी के जन्मोत्सव पर 10001 दीप प्रज्जवलन, माता पिता पूजन दिवस, समाजजनों सो जन्मदिवस पर शुभकामनाएं, पक्षियों को पानी दाना-पानी के लिए सकोरे वितरण, गरीब करन्याओँ की शादी विवाह  में सहयोग, समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, जातिगत जनगणना में कलचुरि, कलाल, कलवार समाज के लोगो को एक शब्द कलचुरि लिखने के लिए प्रेरित करना सहित कई सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान रहा है।  समाजजनों ने आशा व्यक्त की है कि श्री राजेश राय अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज के उत्थान में सक्रिय, रचनात्मक और प्रभावी भूमिका निभाते रहेंगे।
Advertisement