राजेश जायसवाल बने अतिथि भवन अध्यक्ष, 18 में से मिले 12 मत

राजेश जायसवाल बने अतिथि भवन अध्यक्ष, 18 में से मिले 12 मत
बड़वाह। जायसवाल समाज अतिथि भवन कोठी  ओंकारेश्वर के अलग-अलग चरणों के बाद अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी द्वारा फॉर्म जमा किए गए। दिन भर चली प्रकिया के बाद दो प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म वापस उठा लिए। इसके बाद बड़वाह नपा अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं दिलीप जायसवाल भीकनगांव के बीच अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें संचालक मंडल के 18 में से 12 ट्रस्टियों ने राजेश रामकिशन जायसवाल के पक्ष में मतदान किए, वहीं दिलीप जायसवाल को 6 मत मिले। विजयी होने की घोषणा होते ही  सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जी जायसवाल ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। विजयी होने के बाद जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के कई वरिष्ठजनों ने अतिथि भवन को अपने परिश्रम से बडे मुकाम पर लाकर खड़ा किया हैं, हमारा प्रयास होगा कि और नई ऊंचाई दे सके। निर्वाचन अधिकारी खेमाभाई जायसवाल, एडवोकेट ओपी जायसवाल , मन्नालाल जायसवाल,  मनोहरलाल जायसवाल के द्वारा निर्वाचन संपन्न करवाया। इस दौरान समाजसेवी रामकिशन जायसवाल, महेश जायसवाल नर्मदानगर, देवेंद्र चौकसे ओम्कारेश्वर, संदीप जायसवाल बीड़, मोहन जायसवाल खरगोन, विनोद जायसवाल बावी, हरीश अमृतलाल जायसवाल बड़वाह, सुरेंद्र जायसवाल बड़वाह मौजूद थे।
Advertisement