दस-लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा
इधर, जिला प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक मृतक को दस-लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। तीन या अधिक मृतक एक ही परिवार के होने पर अधिकतम 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर घायलों को 2 लाख और सामान्य घायल को 1 लाख दिए जाएंगे। सरकार ने घटना की जांच की घोषणा की। इसके साथ ही अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरना समाप्त हो गया।जाने क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि जोधपुर के फलौदी क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक में जा टकराई। इस जोरदार टक्कर के चलते भीषण हादसे में 15 लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर बैठे थे। घटना पर सीएम भजनलाल ,जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई बड़े नेताओं ने संवेदना व्यक्त की थी।











