रायगढ़ । रायगढ़ राजपरिवार के स्व महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र कुंवर भानूप्रताप सिंह का 90 वर्ष की उम्र में 14 जून को तकरीबन 12 बजकर 10 मिनट में रायपुर के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। विनम्रता के धनी व्यवहार कुशल हँसमुख मिजाज और हर किसी का दिल जीत लेने में अग्रणी रहने वाले ब्रम्हलीन भानुप्रताप सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन की खबर सुनकर जिलेवासी व परिजन स्तब्ध हैं। उनकी सुपुत्री राजकुमारी विजयश्री सिंह ने बताया कि आज शाम तक उनके पार्थिव शरीर को रायपुर से रायगढ़ लाया जाएगा। फिर लोगों के अंतिम दर्शन के पश्चात सम्मान के साथ राजपरिवार मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।
रायगढ़ रियासत के राजा कुंवर भानु प्रताप सिंह का निधन
