Select Date:

सोनम के पिता की दुकान में काम करता था राज:डेढ़ साल पहले मकान छोड़ा, काम नहीं

Updated on 09-06-2025 04:48 PM

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 5 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें राज कुशवाहा भी शामिल है। राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था। डेढ़ साल पहले तक वह सोनम के घर के पास ही रहता था। हत्या के आरोप सोनम पर भी लग रहे हैं। हालांकि सोनम ने खुद को पीड़िता बताते हुए उसका अपहरण होना बताया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि राज, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हिरासत में लिया गया है। 4 आरोपी इंदौर के नंदबाग इलाके में ही रह रहे थे। एक आरोपी आकाश लोधी को यूपी के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है। इंदौर में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से मेघालय पुलिस पूछताछ कर रही है।

हमसे आरोपियों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी, हमने उन्हें पूरा सहयोग किया है। उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से रिकवर किया है। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी। जो भी बरामदगी होगी उसे एविडेंस के रूप में लिया जाएगा। दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी, तब खुलासा होगा कि वह हत्याकांड में शामिल है या नहीं।

राज से लगातार लोकेशन शेयर रही थी सोनम जानकारी के मुताबिक जिस दिन कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे, वहीं से चारों पीछा कर रहे थे। सोनम राज को लगातार लोकेशन भेज रही थी। परिवार का दावा है कि दोनों का शिलॉन्ग जाने का कोई प्लान नहीं था। केवल गुवाहाटी से दर्शन करके लौटना था, लेकिन वे सोनम के कहने पर शिलॉन्ग और चेरापूंजी तक चले गए।

1132 किलोमीटर दूर पकड़ाई सोनम हत्या के बाद सोनम फरार हो गई और एक हफ्ते से लगातार रात के समय सफर करके पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उसे सौहरा (शिलॉन्ग) से 1132 किलोमीटर दूर गाजीपुर से दबोच लिया।

दो दिन पहले सोनम के घर गया था राज पुलिस के मुताबिक राज पहले सोनम के घर के पास रहता था। करीब डेढ़ साल पहले वहां से घर खाली करके चला गया था। सोनम के पिता देवी सिंह ने सोमवार को मीडिया को बताया कि राज दो दिन पहले हमारे घर आया था, उसने सबसे बातचीत भी की, लेकिन हमें पता नहीं चल पाया कि वह सोनम के साथ था या नहीं।

मां ने कहा- बेटा घूमने नहीं जाना चाहता था ​​​​​राजा की मां उमा के मुताबिक शादी के बाद 11 से 20 मई तक सोनम हमारे यहां रही। घर में शिलॉन्ग जाने की कोई बात नहीं हुई थी। राजा घूमने नहीं जाना चाहता था। वह बहुत व्यस्त था। सोनम ने घूमने की इच्छा जाहिर की तो भी राजा ने मना कर दिया था। लेकिन सोनम ने खुद ही कामाख्या देवी के दर्शन के लिए टिकट बुक कर दिया था। इसके बाद उसने बेटे राजा को यह बात बताई। राजा ने मुझे बताया तब मैंने भी हां कह दी, लेकिन मुझे आश्चर्य तब हुआ जब सोनम ने रिटर्न का टिकट नहीं कराया।

मैंने यह बात राजा से भी कही, पर राजा ने बताया कि पांच-छह दिन में आ जाएंगे। उसने राजा से खासकर सोने की चेन पहनकर चलने को कहा था। उमा ने आगे कहा कि सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी शक नहीं हुआ। अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे मौत की सजा दो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में घोषणा की कि प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने वालों को राज्य सरकार 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी…
 10 June 2025
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 5 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनमें राज कुशवाह भी शामिल है। राज सोनम के…
 10 June 2025
मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण गतिविधियों को नई दिल्ली से आए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने न सिर्फ सराहा, बल्कि हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। सोमवार को…
 10 June 2025
भारत सरकार के सचिव स्तर के तीन अधिकारियों ने आज एमपी के मुख्य सचिव और अन्य विभागों के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और एमपी में केंद्र सरकार के…
 10 June 2025
भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में सोमवार दोपहर एक खदान में दो बच्चों के शव मिले हैं। ये दोनों रविवार सुबह से लापता हो गए थे। 13 साल का मोहित…
 10 June 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंप सकते…
 10 June 2025
मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के परिसर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर वकीलों के बीच चल रहा विवाद राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बना हुआ है। इस मामले पर…
 10 June 2025
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में एक चौंकाने वाली धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है, जिसमें राजधानी भोपाल के एक किसान की 12.46 एकड़ कृषि भूमि फर्जीवाड़े से हड़प ली…
 10 June 2025
सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाले मजदूर अनिल कुशवाह को एक पुराने परिचित ने पैसों और दुकान का लालच देकर धर्म…
Advertisement