रायपुर एयरपोर्ट से 20-25 हजार यात्री करते है सफर
सर्वे में तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया जाता है, जैसे कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइनबोर्ड, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, चेकिंग काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाएं। रायपुर एयरपोर्ट से हर हफ्ते औसतन 20-25 हजार यात्री आते और जाते हैं।
ACI ने करवाया था सर्वे
यह सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा कराया जाता है और उन एयरपोर्ट्स पर लागू होता है, जहां सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होती है। एशिया-पैसफिक क्षेत्र के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट्स में यह मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें भारत के 16 प्रमुख एयरपोर्ट्स शामिल हैं। रायपुर एयरपोर्ट इस रैंकिंग में 72वां स्थान रहा।
रीजन सर्वे में रायपुर दूसरे स्थान पर था
पूर्व में मई-जुलाई के ईस्टर्न रीजन सर्वे में रायपुर दूसरे स्थान पर रहा था, जिसमें कोलकाता एयरपोर्ट पहले स्थान पर था। अगस्त 2022 के सर्वे में भी रायपुर दूसरे स्थान पर था। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रायपुर एयरपोर्ट ने यात्री सुविधाओं और सेवाओं में स्थिरता दिखाई है।











