रेलवे को मिलने वाली है स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी

रेलवे को मिलने वाली है स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए किन रूट्स पर दौड़ेगी
नई दिल्ली: देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फरवरी 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। उसके बाद से अब तक देश में चेयर कार सुविधा वाली कुल 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा चुकी है। सरकार अब इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का स्लीपर वर्जन निकालने की तैयारी में है। इसे राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और अप्रैल में ट्रायल रन शुरू हो सकता है। सबसे पहले इसे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलाया जा सकता है। इनमें एसी और नॉन-एसी कोच होंगे।
Advertisement