मुर्शिदाबाद में बीड़ी कारीगरों से मिले राहुल गांधी:एक दिन पहले मालदा में कहा था- सत्ता में आए तो देश में जाति जनगणना कराएंगे

मुर्शिदाबाद में बीड़ी कारीगरों से मिले राहुल गांधी:एक दिन पहले मालदा में कहा था- सत्ता में आए तो देश में जाति जनगणना कराएंगे

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार (1 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंच गई है। यहां राहुल ने बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की। इसके पहले बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंची थी। यहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया।

राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्ता में आती है तो पूरे देश में जाति जनगणना कराई जाएगी। हम सामाजिक न्याय चाहते हैं। दलितों, आदिवासियों की संख्या जानने के जाति जनगणना जरूरी है। यहां से निकलकल यात्रा सुजापुर पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया।


Advertisement