Select Date:

राहुल गांधी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मिले:ट्रेन ड्रायवरों ने ज्यादा काम और कम आराम की शिकायत की

Updated on 06-07-2024 12:39 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 जुलाई) की दोपहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर इंडियन रेलवे के लोको पायलट्स से मुलाकात की। राहुल ने लोको पायलट्स से उनके काम, उनकी परेशानियों के बारे में जाना।

लोको पायलट्स ने ड्यूटी में कम आराम दिए जाने की शिकायत की और ज्यादा आराम दिए जाने की बात कही। इस पर राहुल ने लोको पायलट की मांग का समर्थन किया है। साथ ही उनको आश्वासन दिया कि वे लगातार रेलवे के निजीकरण और रेलवे में भर्ती की कमी का मुद्दा उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

कांग्रेस ने X पर राहुल के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाने की 4 तस्वीरें भी शेयर कीं। इसमें बताया कि राहुल ने पूरे भारत से आए करीब 50 लोको पायलटों से मुलाकात की।

कांग्रेस ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक लोको पायलट लंबी दूरी की ट्रेनें चलाते हैं। उन्हें घर से दूर रहना पड़ता है। अक्सर उन्हें पर्याप्त ब्रेक के बिना ड्यूटी पर लगाया जाता है। इससे लोको पायलट्स को बहुत तनाव होता है और एकाग्रता में कमी आती है जो दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।

विशाखापट्टनम दुर्घटना की जांच रिपोर्ट में भी इंडियन रेलवे ने इस बात को स्वीकार किया है। लोको पायलट 46 घंटे का साप्ताहिक आराम मांगते हैं, जिसका मतलब है कि शुक्रवार दोपहर को घर लौटने वाला ट्रेन चालक रविवार सुबह से पहले ड्यूटी पर वापस नहीं आएगा।

रेलवे अधिनियम 1989 का नहीं हो रहा पालन
सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि रेलवे अधिनियम 1989 और अन्य नियमों में पहले से ही हर हफ्ते 30+16 घंटे आराम का नियम है। रेलवे इसका पालन नहीं कर रहा है। प्लेन के पायलटों को भी आमतौर पर इतना ही आराम मिलता है।

कांग्रेस के मुताबिक, लोको पायलटों की मांग है कि लगातार दो रातों की ड्यूटी के बाद एक रात का आराम होना चाहिए। ट्रेनों में ड्राइवरों के लिए बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। लोको पायलटों की भर्ती रोक दी गई है। कम स्टाफ होने के कारण अन्य कर्मचारियों को ज्यादा काम करना पड़ रहा है।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि पिछले 4 सालों में रेलवे भर्ती बोर्ड ने हजारों रिक्तियों के बावजूद एक भी लोको पायलट की भर्ती नहीं की है। लोको पायलटों ने आशंका जताई कि यह जानबूझकर उठाया गया कदम मोदी सरकार द्वारा रेलवे का निजीकरण करने की योजना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2024
 अक्टूबर के महीने में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी सता रही है। तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है। दशहरे तक दिल्ली का तापमान बढ़ने के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के सामने…
 05 October 2024
नई दिल्ली: देश में डिजिटल क्रांति ने जहां लोगों का काम सुविधाजनक बनाया है तो वहीं दूसरी ओर इससे खतरे भी बढ़े हैं। इस खास सुविधा के बाद साइबर अपराधियों के…
 05 October 2024
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ साल में पहली बार पाकिस्तान जाने वाले हैं। वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होने वाली SCO की बैठक में भारत का…
 05 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमनाथ मंदिर के आस-पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत ने मंदिर के पास मुसलमानों की संपत्तियों को गिराए…
 05 October 2024
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट-यासीन (जेकेएलएफ-वाई) के अध्यक्ष यासीन मलिक ने UAPA ट्रिब्यूनल को एक हलफनामा सौंपा है। इस हलफनामे में मलिक ने बताया कि उसने 30 साल पहले ही हथियार…
 04 October 2024
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस…
 04 October 2024
 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर प्रदेशों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। मौसम…
 04 October 2024
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM कोई ठोस कदम नहीं…
Advertisement