वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, 13 साल के खिलाड़ी पर यूं मेहरबान हुए RR के कोच

वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, 13 साल के खिलाड़ी पर यूं मेहरबान हुए RR के कोच
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में उनकी टीम 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी को निखरने के लिए अच्छा माहौल दे सकती है। बिहार के समस्तीपुर जिले के मोतीपुर निवासी आठवीं कक्षा के छात्र वैभव को रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा। इससे वह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। वहीं अब वैभव को लेकर राहुल द्रविड़ ने भी बड़ा बयान दिया है।
Advertisement