कोटा पूरा हो गया? मेघालय के खिलाफ मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे रोहित, यशस्वी और श्रेयस, ये रही वजह
Updated on
28 Jan 2025, 03:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में फरमान जारी किया था कि सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य है, तभी नेशनल टीम में उनके चयन के नाम पर विचार होगा। इस फरमान का ऐसा असर हुआ है कि जो खिलाड़ी पिछले एक दशक से घरेलू क्रिकेट में नहीं खेले तो उनकी वापसी हो गई है। इसमें सबसे बड़ा नाम तो टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का है। सिर्फ इतना ही नहीं विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी अब रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। यही कारण है कि बीसीसीआई के इस पहल को काफी कारगर माना जा रहा है।हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के लिए खेलने मैदान पर उतरे थे। हालांकि, ये तीनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी में नाकाम रहे। वहीं अब उनको लेकर ये खबर आ रही है कि मेघालय के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई के लिए शायद नहीं खेल पाएंदगे। ऐसे में अब चर्चा ये होने लगी है कि क्या बीसीसीआई ने जो फरमान जारी किया है उसका कोटा इन तीनों खिलाड़ियों पूरा कर लिया है, लेकिन इसके पीछे की वजह कुछ और सामने आ रही है।वनडे सीरीज की तैयारी करेंगे तीनों खिलाड़ी