संजू की जगह पर सवाल: भारत के लिए अभी तक इस सीरीज में सिर्फ तिलक वर्मा ही एक सकारात्मक पहलू रहे हैं। उन्होंने इस दौरे पर मिले मौके को पूरी तरह से भुनाया है। शुरुआती दोनों ही मैचों में वह भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ संजू सैमसन भी हैं जो मिल रहे हर मौके को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उम्मीद है टीम मैनेजमेंट उन्हें इस तीसरे टी20 में फिर बेंच पर बिठा कर युवा यशस्वी जायसवाल के लिए अंतिम एकादश में कोई जगह निकालने की कोशिश करेगा।
पेस अटैक हुआ कमजोर: टीम इंडिया का पेस अटैक भी बहुत कमजोर नजर आ रहा है। हार्दिक ने अगुआई करते हुए प्रभाव छोड़ा है लेकिन दो स्पेशलिस्ट पेसर मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अर्शदीप लाइन-लेंथ से जूझ रहे हैं तो मुकेश की गेंदबाजी में विविधता की कमी नजर आई है। इस मुकाबले में पेस अटैक को मजबूत करने के लिए कुछ फेरबदल हो सकते हैं।
भारत की संभावित XI: यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान
वेस्टइंडीज की संभावित XI: काइल मायर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसने, अल्जारी जोसफ, ओबेद मैकॉय