अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:05 बजे अजमेर से चलेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार सुबह 9:15 बजे रांची से चलेगी और सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।
बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार दोपहर 1:30 बजे बीकानेर से रवाना होगी और रविवार रात 7 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी। ट्रेन 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार शाम 7:35 बजे साईनगर शिर्डी से चलेगी और मंगलवार सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी।











