Select Date:

एमपी वेयरहाउसिंग के कर्मचारियों का विरोध:17 मार्च से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, स्थायी नियुक्ति की मांग

Updated on 11-03-2025 12:51 PM

मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। वेतन का सीधे निगम से भुगतान करने और नियमित करने की मांग को लेकर ये कर्मचारी 17 मार्च से काली पट्‌टी बांधकर काम करेंगे। यह आंदोलन पूरे प्रदेश में एक साथ किया जाएगा। अप्रैल में मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मांग पत्र में लिखा है कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में निगम के रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति, जबरन कंपनी में भेजे गए कर्मचारियों की वापसी और संविदा कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे निगम से वेतन भुगतान की मांग की गई है।

वर्तमान में कंपनियां अपना कमीशन काटकर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर रही हैं। कर्मचारी नेताओं ने निगम अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को कंपनी में भेजने के कारणों की जांच की मांग की है। इन मांगों को लेकर 17 मार्च से प्रदेशभर के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। कर्मचारी नेता मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। वे श्रम विभाग द्वारा जारी आदेशों के पालन की भी मांग कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
युद्ध या आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए भोपाल में नया सायरन सिस्टम लगाया जाएगा। यह सायरन शहर के प्रमुख स्थानों और बाजारों में लगाया जाएगा। इसका…
 09 May 2025
सतना में बदमाश के गोली मारने से घायल हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग​ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में बिना अनुमति सभी तरह के आयोजन बैन कर दिए गए हैं। पुलिस…
 09 May 2025
भोपाल। एनजीओ में डोनेशन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भोपाल पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना…
 09 May 2025
भोपाल। पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए पुलिस बल…
 09 May 2025
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला 'एआई भारत मध्य प्रदेश' का आखिरी दिन रहा। इस दौरान कार्यशाला में भारत और राज्य सरकार के…
 09 May 2025
भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुटि्टयों पर रोक लगा दी गई है, जो छुट्‌टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर…
 09 May 2025
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त…
 09 May 2025
भोपाल के गौतम नगर इलाके में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की…
Advertisement