शेख खालिद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बड़े बेटे हैं। साथ ही यह अबू धाबी की रूलिंग एआई नाहयान परिवार के सदस्य हैं। फरवरी 2016 को इन्हें नेशनल सिक्योरिटी का हेड नियुक्त किया गया था। मार्च 2023 में इन्हें अबू धाबी का क्राउन प्रिंस और अबू धाबी एग्जिक्यूटिव काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
दुनिया का सबसे अमीर परिवार
इतना फैला है परिवार का बिजनेस
- एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में यह परिवार दुनिया के तेल भंडार का लगभग छह फीसदी रखता है।
- दुनिया की कई कंपनियों में इन्होंने निवेश किया हुआ है। इसमें रिहाना की सैवेज एक्स फेंटी से लेकर एलन मस्क की स्पेसएक्स तक शामिल है।
- इनके पास मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब का मालिकाना हक भी है और प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में हिस्सेदारी है।











