भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक, कलात्मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। बुधवार 1 नवंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
साड़ी उत्सव: मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से मृगनयनी कबीरा एम्पोरियम, जवाहर चौक में साड़ी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।करवा चौथ के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी में मप्र में उत्पादित व ख्यात डिजाइनरों की साड़ियां उपलब्ध हैं। समय सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक है।
चित्रों की प्रदर्शनी : मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है।42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अक्टूबर तक निरंतर रहेगी।समय सुबह 11 बजे से है।
दोपोत्सव मेला: मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से गौहल महल में दोपोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के शिल्पियों की सामग्री उपलब्ध है।करवा चौथ के मौके पर महिलाओं के हाथों पर शाम को मेहंदी रचाई जाएगी। समय दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक है।
खादी महोत्सव:मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट परिसर, अरेरा हिल्स में खादी महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है। मप्र समेत 13 राज्यों के उत्पाद यहां आए हैं। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयाेजन किया जाता है। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।











