143 के स्ट्राइक रेट से शतक... रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का धमाका, आलोचकों की बोलती बंद कर दी
Updated on
27 Oct 2025, 03:06 PM
नई दिल्ली: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उनको ऑक्शन में किसी ने खरीदा भी नहीं। घरेलू टीम मुंबई के लिए भी खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में शॉ ने मुंबई छोड़ महाराष्ट्र के लिए खेलने का फैसला किया। अब रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने तूफानी अंदाज में शतक ठोक डाला।सिर्फ 72 बॉल में ठोकी सेंचुरी
रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र और चंदीगढ़ का मुकाबला चंदीगढ़ में ही चल रहा है। दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 72 बॉल में शतक ठोक डाला। उनका स्ट्राइक रेट 143 का था। शॉ अब भी आउट नहीं हुए हैं और 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी ने अपनी पारी में अब तक 18 चौके और 1 छक्का लगाया है।बता दें कि यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास की छठी सबसे तेज सेंचुरी है। बता दें कि पृथ्वी शॉ पहली पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन, दूसरी पारी में उन्होंने अच्छा दमखम दिखाया।