कपिल देव की लिस्ट में शामिल होंगे पृथ्वी शॉ
अब वह काउंटी क्रिकेट में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस टीम से भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव भी खेल चुके हैं। एनसीसीसी के मुख्य कार्यकारी रे पायने ने कहा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पृथ्वी यूके पहुंच चुके हैं। वह शुक्रवार, 4 अगस्त से शुरू होने वाले हमारे वन-डे कप में भाग लेंगे।देवधर ट्रॉफी नहीं खेलने का किया था फैसला
रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉ ने बीसीसीआई से एनओसी हासिल कर ली है और बाद में उन्हें पुडुचेरी में चल रही देवधर ट्रॉफी इंटर-जोनल वनडे चैंपियनशिप को छोड़ने की अनुमति भी दे दी गई। वनडे कप, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की घरेलू कार्यक्रम में 50 ओवरों की प्रतियोगिता है, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। नॉर्थम्पटनशर स्टीलबैक्स को अपना पहला मैच चेल्टनहैम कॉलेज, चेल्टनहैम में ग्लॉस्टरशर के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है।पृथ्वी शॉ ने धांसू अंदाज में किया था इंटरनेशनल करियर का आगाज
23 वर्षीय शॉ स्टीलबैक्स टीम में डेविड विली और एंड्रयू टाई जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे। शॉ ने 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद यह बल्लेबाज अपनी लय से भटक गया। उस यादगार पारी के बाद शॉ ने भारत के लिए छह वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल के अलावा केवल चार टेस्ट मैच ही खेला है।











