Select Date:

प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को भोपाल में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 19-05-2025 06:26 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को भोपाल आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष के शुभारंभ का प्रतीक यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन को समर्पित होगा। सम्मेलन में लगभग एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, इसमें भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय भी सहयोग करेगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का विजन ही राज्य शासन का मिशन है। उन्होंने ज्ञान के कल्याण के अंतर्गत गरीब-युवा-किसान और नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन आरंभ किए हैं। प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए संचालित सभी प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को महिला सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में स्व सहायता समूहों के नवाचारों, उद्योग-रोजगार और स्टार्ट-अप में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल, सेव सिटी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित स्टॉल लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं, नगरीय निकायों- पंचायतों, शासकीय सेवाओं और स्व सहायता समूहों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इंजीनियरिंग, चिकित्सा और शिक्षण सहित सभी विशेषज्ञतापूर्ण गतिविधियों में भी महिलाओं का योगदान बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में हो रहे महिला सम्मेलन के अंतर्गत मंच संचालन, क्रॉउड मैनेजमेंट, यातायात प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन और सुरक्षा सहित सम्पूर्ण व्यवस्था की कमान महिलाओं को सौंपी जाए। यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में पधार रहीं महिलाओं के सुगम आगमन-प्रस्थान, उचित बैठक व्यवस्था के साथ ही पेयजल और खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2025
कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत का मामला 28 साल बाद फिर से चर्चा में है। सोमवार को उनके भाई अनुराग मिश्रा शिकायत दर्ज कराने टीटी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने…
 20 May 2025
भारतीय पर्यटकों पर हाल ही में पहलगाम में हुए हमले और उसके बाद भारत की एयर स्ट्राइक तनावपूर्ण माहौल के बीच तुर्किए की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।…
 20 May 2025
बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस हादसे के बाद स्कूल-कॉलेज खुलने से पहले बसों की सुरक्षा और फिटनेस पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब सभी शैक्षणिक बस ऑपरेटरों को स्कूल…
 20 May 2025
​मिसरोद में लव-जिहाद के हंगामे के बीच देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। मामले को लेकर हिंदू संगठन ने विरोध दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर…
 20 May 2025
शराब तस्करी को ‘अस्थायी परमिट’ की आड़ में वैध ठहराने वाले आबकारी विभाग के अफसरों पर शिकंजा कसने लगा है। मामले में धार के तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह…
 20 May 2025
मप्र की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर की कार्यप्रणाली पर भारत के लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। ऑडिट रिपोर्ट में 17 गंभीर कमियां सामने आईं।…
 20 May 2025
भोपाल नगर निगम के दो और सौर ऊर्जा संयंत्र 30 जुलाई तक बिजली का उत्पादन शुरू कर देंगे। लेकिन, इसका उद्घाटन 15 अगस्त को किया जाएगा। यह संयंत्र प्रति घंटे…
 20 May 2025
सभी विभागों को दो दिन के अंदर सीएम हेल्पलाइन पर आईं शिकायतों को हल करना होगा। अधिकारी 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का पहले निराकरण करें। पिछले माह की…
 20 May 2025
प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की धीमी रफ्तार होने पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माण…
Advertisement