भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता अतुल पर्वत नई दिल्ली प्रवास पर
भिलाई। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता अतुल पर्वत ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान बड़े भाई करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( खेल, युवा मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री ) से पुष्पगुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाक़ात की व आशीर्वाद लिया । श्री ठाकुर से भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी साथ ही भिलाई में खेल के विषयों को लेकर लंबी चर्चा की । जिस पर माननीय श्री ठाकुर ने कहा की भिलाई से जुड़े कोई भी खिलाड़ियों की या खेल क्षेत्र की बात होगी व सदैव भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के साथ है।











