साथ ही राज्यपाल के सचिव अमृत खलखों, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं ब्रम्हकुमारी बहनें, परिजनों सहित गणमान्य नागरिकों ने भी राज्यपाल हरिचंदन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल को सोशल मिडिया के जरिये बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र अरलेकर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मध्यप्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिकों ने भी दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।











