बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा में इस बार का विधानसभा चुनाव त्रिकोणी नजर आ रहा हैं। बिलाईगढ़ विधानसभा में होने वाली चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण और अहम माना जा रहा हैं क्योंकि बिलाईगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र अंतर्गत आता हैं।
इस क्षेत्र में अधिकतर अनुसूचित जाति के लोग निवासरत हैं। बतादें बहुजन समाज पार्टी ने पुनः श्याम टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नये चेहरे के रूप में क्षेत्रीय और स्थानीय व्यक्ति के रूप में डॉ. दिनेश लाल जांगड़े को अपना प्रत्याशी चुना है । तो वहीं दूसरी ओर काँग्रेस पार्टी ने राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा वर्चस्व के साथ-साथ जनता के बीच अच्छी छवि रखने वाली कविता प्राण लहरे पर विश्वास जताया और उन्हें जीत हासिल करने के उद्देश्य से टिकिट देकर अपना प्रत्याशी बबाया है।
ऐसे में अब तीनों पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र में लगातार जनता से जनसंपर्क करते नजर आ रहा है। हालांकि जिस तरीके से तीनों पार्टी के प्रत्याशियों को जनता की समर्थन मिल रही है उस आधार पर तीनों पार्टी के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत की दावा कर रहे है।
गौरतलब की बात यह है कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपनी मन चाहा विधायक जनता खुद चुनता आया हैं । जनता हमेशा किसी एक पार्टी पर भरोशा जताकर विधायक की सीट पर बने रहने मौका नहीं दिया है।
हमेशा उनके भरोशे पर खरा उतरने की आश पर ही चुनता आया हैं। इसीलिए इस बार का विधानसभा चुनाव तीनों पार्टी के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं लग रहा हैं। ऐसे में अब तो आने वाले चुनाव की मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार जनता किस पर अपना भरोशा जताती है और किसे जीत की कुर्सी का हकदार बनाता हैं।
बिलाईगढ़ विधानसभा में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार











