संगीत के महासंग्राम में पूर्वा बनी सुर सम्राट

संगीत के महासंग्राम में पूर्वा बनी सुर सम्राट

राजनांदगांव ।  संस्कारधानी राजनांदगांव की सांस्कृतिक संस्था सुर सरगम द्वारा स्थानीय पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आॅडिटोरियम में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता सुर सम्राट का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कुलबीर छाबड़ा, निखिल द्विवेदी और नीलू शर्मा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सुर सम्राट का खिताब पूर्वा श्रीवास्तव ने हासिल किया।

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ रंगकर्मी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश के संगीत से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करने सुर सरगम संस्था ने राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न जिलों से कुल 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्वा श्रीवास्तव, द्वितीय वैष्णवी रंगारी और तृतीय स्थान अतीक अहमद ने प्राप्त किया, जिन्हें क्रमशः सात हजार, पांच हजार व तीन हजार रूपये सहित स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

राजेश नागवानी, राजेश भोईर व अनिल परचानी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शैल साहू, किरण साहू, मनोहर यादव और राजेश मेश्राम ने निभाई। प्रतियोगिता को प्रशांत कुशवाहा ने अपने संगीत से सजाया और कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया।

रियाज अब्बासी, हलीम बख्श गाजी, जैनम बैद, राजू भंसाली, सागर गोलछा, सिद्धेश बरडिया, मनोज गोलछा, अरूण गुप्ता, शिशुपाल खोब्रागढ़े के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती कविता वासनिक, राजकुमार शर्मा, मनोहर यादव, सोनू मेश्राम, राजपूत महिला समाज संघ, श्रीजी गुजराती समाज, गौरक्षा समिति, पद्मावत महिला कल्याण समिति, महिला सशक्तिकरण समूह व प्रज्ञा महिला मंडल को सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति से जुड़े श्रीमती ताहिरा अली, गिरीश श्रीवास्तव, शैलेश गणात्रा, सुषमा सिंह, मोना गोसाई, उषा वांदिले, पुलक श्रीवास्तव, मुकेश चैबे, अतुल व्यास, प्रवीण रंजन, कंचन चैबे और अनिता भोईर ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में चयनित पंद्रह प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को विशेष पुरस्कार सहित बेस्ट वाॅयस का भी पुरस्कार आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया गया। 


Advertisement