आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा अवैध मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी रोकने तथा गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं I
उक्त तारतम्य में श्री सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल , श्री मलकीत सिंह अति. पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूनाभट्टी संभाग के कुशल नेतृत्व मे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो , अवैध आग्नेय शस्त्रो एवं अन्य अवैध गतिविधियो को रोकने हेतु लगातार थाना कोलार रोड पुलिस द्वारा अपना सूचना तंत्र मजबूत कर कार्यावाही की जा रही है । इसी तारतम्य मे दिनांक 15/09/2023 को थाना कोलार रोड मे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका जो कि पिंक कलर की टी शर्ट व नीले सफेद रंग का लोवर पहने एटीएम कैफे के पास हिनोतिया आलम रोड किनारे खडा है, उसके पास से अवैध पिस्टल मिल सकती है सूचना प्राप्त तत्ल थाना प्रभारी कोलार रोड द्वारा एक पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना की गई जो पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के अनुसार बताए गए हूलिये का एक लडका खडा था जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहान की मदद से घेराबंदी कर कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ओंमकार भारती उर्फ ओमी पुत्र हीरामनराम भारती उम्र 25 साल निवासी ग्राम सरईया बगडोरा थाना नगरा जिला बलिया उ.प्र. हाल पता पी-56, प्रियंका नगर थाना कोलार रोड भोपाल का निवासी होना बताया
संदेही ओमकार भारती उर्फ ओमी की तलाशी लेने पर उसकी कमर मे पेंट मे सिल्वर कलर की 32 बोर की पुरानी पिस्टल फंसी मिली तथा पहने पेंट की दाहिनी जेब मे एक 32 बोर का जिंदा कारतूस मिला । आरोपी ओमकार भारती से पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के संबंध मे लायंसेंस मांगने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया । बाद पिस्टल व जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त कर आरोपी ओंमकार भारती को गिरफ्तार कर अप.क्रमांक 779/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से पिस्टल के संबंध मे पूछताछ जारी है । आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे हत्या का प्रयास व मारपीट आदि के अपराध दर्ज है ।
जप्त मशरूका- एक सिल्वर रंग की पुरानी पिस्टल 32 बोर तथा एक 32 बोर जिंदा कारतूस ।
गिरफ्तार आरोपी- ओंमकार भारती उर्फ ओमी पुत्र हीरामनराम भारती उम्र 25 साल निवासी ग्राम सरईया बगडोरा थाना नगरा जिला बलिया उ.प्र. हाल पता पी-56, प्रियंका नगर थाना कोलार रोड भोपाल।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय,उनि रविन्द्र चोकले , उनि प्रआर राजकुमार राजपूत व आर कपिल कौशिक , आर आकाश दीप जाट महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है I
//अपराधिक रिकार्ड//
ओंमकार भारती उर्फ ओमी पुत्र हीरामनराम भारती उम्र 25 साल निवासी ग्राम सरईया बगडोरा थाना नगरा जिला बलिया उ.प्र. हाल पता पी-56, प्रियंका नगर थाना कोलार रोड भोपाल
क्र. अप. धारा थाना
1 1165/19 294,323,324,506,34 भादवि कोलार रोड
2 1302/19 307,34 भादवि कोलार रोड
3 435/22 279,323,34 भादवि कोलार रोड
4 866/23 13 जुंआ एक्ट कोलार रोड
5 266/23 294,323,506,34 भादवि कोलार रोड
6 630/23 294,323,324,506,34,341 भादवि कोलार रोड
7 779/23 25/27 आर्म्स एक्ट कोलार रोड











