थाना गुनगा पुलिस द्वारा करीब 02 साल से फरार चल रहे पाक्सो एक्ट के आरोपी को लांबाखेडा भोपाल से किया गिरफ्तार

थाना गुनगा पुलिस द्वारा करीब 02 साल से फरार चल रहे पाक्सो एक्ट के आरोपी को लांबाखेडा भोपाल से किया गिरफ्तार
माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश बैरसिया के न्यायालय से सत्र प्रकरण क्रमांक 12/2021 थाना गुनगा के अपराध क्रमांक 49/2019 धारा 363,366,376 भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट मे दिनांक 19.04.2022 को आरोपी राहुल अहिरवार पिता लीलाकिशन अहिरवार आयु 19 वर्ष निवासी ग्राम बांदीखेडी थाना गुनगा जिला भोपाल का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था । जो आरोपी अपने गांव से फरार होकर अपनी पहचान छुपाकर भोपाल मे निवास कर रहा था जिसको पकडने के लिये वरीष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन मे थाना प्रभारी गुनगा उनि अरूण कुमार शर्मा के द्वारा  पुलिस टीम सउनि अजय चंद्रवंशी, प्र.आर. 2333 राजवीर सिंह व आर. 1605 योगेश गेहलोत द्वारा आरोपी राहुल अहिरवार को आज दिनांक 17.09.2023 को लांबाखेडा भोपाल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । 
सराहनीय भूमिकाः-थाना प्रभारी उनि अरूण शर्मा, सउनि अजय सिंह चंद्रवंशी , प्र.आर. 2333 राजवीर सिंह ,आर. 1605 योगेश गेहलोत की वारण्टी को पकडने मे सराहनीय भूमिका रही ।
Advertisement