भोपाल। ऐशबाग इलाके में दो दिन पहले अगवा हुई 13 साल की नाबालिग को पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने छात्रा को कोचिंग जाते समय बहला फुसलाकर अपनी बातों में बहलाकर अगवा कर लिया था। बाद में स्वजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपित और अगवा बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
हम बता दें कि ऐशबाग इलाके में रहने वाली 13 साल की नाबालिग आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 10 नवंबर को वह घर से दोपहर तीन बजे कोचिंग के लिए गई थी, लेकिन रात तक घर पर वापस नहीं पहुंची तो बच्ची के स्वजनों ने उसकी तलाश की,लेfककन वह नहीं मिली। बाद में उन्होंने ऐशबाग थाने में उसकी शिकायत की।इस पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और बाद में इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की।इस पर जहांगीराबाद एसीपी ने इस पूरे मामले में विशेष टीम टीआइ ऐशबाग टीआइ के नेतृत्व में बनाई गई। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की,लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पुलिस को नाबालिग की विदिशा, सागर , दमोह में मिली। पुलिस उसे वहां पर भी तलाश किया। बाद में पुलिस को बच्ची भोपाल में स्टेशन के पास मिल गई और उसे सकुशल उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर अपहृत नाबलिग बालक- बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु संचालित आपरेशन मुस्कान के तहत उक्त कार्यवाही की निष्पादन किया गया है। जहांगीराबाद पुलिस टीम के साथ बच्ची को बरामद करने में शामिल पुलिस टीम में निरीक्षक आशीष सप्रे, सउनि अनिल कुमार ,प्र.आर.अमित करदाते प्र.आर.मनीष ,आर.पवन कडपेती सिंह, की सराहनीय भूमिका रही











