महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम ने श्रद्धांजलि दी : कांग्रेस - गोडसे को मानने वालों को भारत को परिभाषित करने नहीं दे सकते

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम ने श्रद्धांजलि दी : कांग्रेस - गोडसे को मानने वालों को भारत को परिभाषित करने नहीं दे सकते

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 76वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूज्य बापू को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं। मैं देश के लिए बलिदान देने वाले सभी वीरों को नमन करता हूं। उनका बलिदान हमें जनसेवा करने और देश के लिए हमारे सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के अररिया में न्याय यात्रा कैंप में बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि न्याय की यह महायात्रा गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम खड़े मिलेंगे।

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 76 साल पहले आज ही के दिन नफरत फैलाने वाली शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। उस विचारधारा और उसे मानने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, जिन्होंने महात्मा के जीवनकाल में तो उनका विरोध किया, उन्हें नकारा और अंत में उनकी हत्या की, लेकिन अब उनकी विरासत को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं।

जयराम ने कहा कि जो लोग गोडसे का महिमामंडन करते हैं, उन्हें 'आइडिया ऑफ इंडिया' को परिभाषित करने की इजाजत न तो दी जानी चाहिए और न ही दी जाएगी।


Advertisement