किन नए रूट्स पर चलेंगी वंदे भारत ट्रेनें
रविवार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उदयपुर से जयपुर, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली-मदुरई-चेन्नई, हैदराबाद से बेंगलुरु, विजयवाड़ा से चेन्नै, केरल के कासरगोड़ से तिरुवनंतपुरम, राउरकेला से भुवनेश्वर और जामनगर से अहमदाबाद के बीच समेत दो और शहरों के बीच चलाई जाएगी। बेंगलुरु से हैदराबाद के बीच हुए वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन में इसने 610 किलोमीटर की दूरी सिर्फ साढ़े 7 घंटे में पूरी कर कमाल कर दिया। कुछ हिस्सों पर ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी।
16 के बजाय 8 कोच की वंदे भारत को अच्छा रेस्पांस
इस समय जिन 25 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। उनमें से कई रूट्स पर 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों का रेस्पांस अच्छा है। रेलवे की योजना है कि अब 16 कोचों के बजाय 8 कोचों की ही वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएं। रविवार को शुरू हो रही 9 वंदे भारत ट्रेनें भी 8 कोच की ही चलाई जा सकती हैं। 8 कोचों का फायदा यह है कि यह ट्रेन जल्दी फुल होगी। अगर आठ-आठ कोच की वंदे भारत चलाई जाती हैं, तो यह कम समय में अधिक से अधिक रूटों पर चलाई जा सकती हैं। कई रूट्स पर यात्रियों की बुकिंग देखते हुए जरूरत के मुताबिक इन्हें 8 या 16 कोच का किया जाता रहेगा।











