उन्होंने आगे कहा, 'इसके साथ ही मुझे पता है कि आप दृढ़ता की मिसाल हैं। चुनौतियों का सामना करना आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सभी आपके साथ हैं।'
पीटी उषा से भी पीएम मोदी ने की बात
रिपोर्ट के मुताबकि पीएम मोदी की विनेश फोगाट के मामले पर पैनी नजर है। उन्होंने इस पूरे मुद्दे को समझने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से भी बात की और इस मुद्दे पर पहली जानकारी ली और विनेश के मेडल चूकने के बाद भारत के विकल्पों के बारे में जाना।

पीएम मोदी ने विनेश की मदद के लिए विकल्प तलाशने को कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी कहा कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो उसके अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएं।
फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी है विनेश
विनेश फोगाट ने मंगलवार को ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। बुधवार सुबह वजन बढ़ने के कारण उन्हें पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
भारत के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र सिंह दहिया ने कहा, 'हां, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह सुबह के वजन में अपने वजन से 100 ग्राम अधिक थीं। हमारे अध्यक्ष संजय सिंह यहां हैं और अपील करने की कोशिश कर रहे हैं।