PM ने लक्षद्वीप में 1150 करोड़ की योजनाएं लॉन्च की बोले- 10 साल में हमनें उन राज्यों पर फोकस किया, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया

PM ने लक्षद्वीप में 1150 करोड़ की योजनाएं लॉन्च की बोले- 10 साल में हमनें उन राज्यों पर फोकस किया, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लक्षद्वीप के कावारत्ती पहुंचे। यहां उन्होंने 1150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कावारत्ती स्टेडियम में कहा- लक्षद्वीप का क्षेत्रफल भले छोटा है, लेकिन इसका हृदय बहुत बड़ा है। मैं यहां मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

PM ने कहा- 2020 में मैंने आपको गारंटी दी थी कि अगले 1000 दिनों के अंदर आपको तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। आज कोच्चि-लक्षद्वीप सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है। अब लक्षद्वीप में 100 गुना ज्यादा स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।

PM ने कहा- आज भारत विश्व समुद्री खाद्य बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इससे लक्षद्वीप को काफी फायदा हो रहा है। आज लक्षद्वीप की टूना मछली जापान को निर्यात की जा रही है और मछुआरों का कल्याण पूरी तरह सुनिश्चित किया जा रहा है। लक्षद्वीप में समुद्री शैवाल की खेती से जुड़ी संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।

PM 3:30 बजे केरल पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री दोपहर 3:30 बजे केरल पहुंचेंगे। वे यहां त्रिशूर में रोड शो करेंगे। इसके बाद स्त्री शक्ति कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद यहां से दिल्ली लौट जाएंगे।

इससे पहले 2 जनवरी को मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग समेत करीब 20 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया।

तमिलनाडु में PM बोले- संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखा
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति और विरासत पर गर्व है। मेरे कई तमिल मित्र थे। मुझे उनसे तमिल संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं खुद को तमिलनाडु के बारे में बात करने से नहीं रोक सकता। पवित्र सेनगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया गया, जो सुशासन के उस मॉडल से प्रेरणा लेने की कोशिश है, जो तमिल विरासत ने भारत को दिया है।

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। हमारे देश में दुनिया के बड़े निवेशक निवेश कर रहे हैं। इसका फायदा तमिलनाडु और देश की जनता को मिल रहा है। तमिलनाडु मेक इन इंडिया का बड़ा ब्रांड एंबेसडर बन रहा है। देश आजादी का अमृतकाल बना रहा है। जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो इसमें आर्थिक और सांस्कृतिक, दोनों पहलू शामिल हैं।


Advertisement