Select Date:

वक्फ संपत्तियों के फिजिकल वेरिफिकेशन में आएगी तेजी:केंद्र के नए कानून के बाद मोहन कैबिनेट सर्वे और एक्शन के लिए लेगी फैसले

Updated on 08-04-2025 12:55 PM

केंद्र सरकार के वक्फ संपत्तियों को लेकर नया कानून बनाए जाने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार भी इन संपत्तियों के सर्वे और उन पर अवैध कब्जों के मामलों में तेजी से कार्रवाई करेगी।

ऐसे में आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक में कलेक्टरों से वक्फ प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के संबंध में भी फैसला होना तय माना जा रहा है।

गोपालक सम्मेलन की तैयारी, दुग्ध उत्पादन पर फोकस

13 अप्रैल को होने वाले गोपालकों के सम्मेलन को देखते हुए भी आज की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू की हैं।

सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति तय है, जिसे देखते हुए पशु आहार पर अनुदान समेत पशुपालन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है।

कैबिनेट की बैठक में सिंचाई परियोजनाओं, वन परिक्षेत्र से संबंधित प्रस्तावों और स्कूल शिक्षा विभाग के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

गहराते जल संकट पर होगी समीक्षा

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते कई जिलों में पेयजल संकट गहराने लगा है। कई स्थानों पर कलेक्टरों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन पर रोक लगानी पड़ी है। शहरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री यादव कैबिनेट बैठक में इस विषय पर भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अर्बन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और जल संवर्धन योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में लॉयर्स चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि न्याय पाना देश के हर नागरिक का कानूनी अधिकार है। वादी को समय पर न्याय दिलाना ही सम्पूर्ण न्याय प्रणाली का एकमात्र…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि "जल स्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासन का कार्य नहीं, यह प्रत्येक नागरिक की सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है।" जल संकट आज वैश्विक…
 04 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित माय रीवा सिटीजन ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप नागरिकों की सेवा में एक स्मार्ट पहल है,…
 04 May 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संगीत हमेशा ही मन को भाता है। मनुष्य की हर उम्र में संगीत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्यपाल श्री पटेल ने रविवार…
 04 May 2025
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान में छात्र हॉस्टल को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। एक बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भेजते हुए…
 04 May 2025
भोपाल में एक युवक ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तरकीब सीखी और रात के अंधेरे में उन नोटों को बाजार में चलाने लगा, ताकि किसी को शक…
 04 May 2025
भोपाल के गांधी नगर नई बस्ती में रहने वाले युवक के ऑटो से बदमाशों ने साउंड सिस्टम चुरा लिया। जब चालक और उसके परिजनों को आरोपियों की पहचान हुई और…
 04 May 2025
भोपाल के प्राइवेट कॉलेज की हिंदू छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है। रविवार को महिला आयोग की…
Advertisement