हेल्थ इंश्योरेंस बंद करा रहे लोग! कई पॉलिसीहोल्डर्स ने नहीं भरा पूरा प्रीमियम, जान लीजिए क्या है वजह
नई दिल्ली: हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बहुत बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के कारण कई लोगों को अपना बीमा बंद करना पड़ रहा है या फिर कम कवर वाला प्लान लेना पड़ रहा है। इस साल 10 में से 1 व्यक्ति ने अपना हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू ही नहीं कराया है। लगभग 10% लोगों का प्रीमियम 30% या उससे ज्यादा बढ़ गया है। इनमें से सिर्फ आधे लोगों ने ही पूरा प्रीमियम भरा है। सवाल है कि प्रीमियम इतना क्यों बढ़ रहा है? बीमा कंपनियों का कहना है कि क्लेम रेश्यो बिगड़ने की वजह से ऐसा हो रहा है। क्लेम रेश्यो मतलब जितना प्रीमियम इकट्ठा हुआ, उसमें से कितने का क्लेम किया गया। अगर ज्यादा क्लेम आते हैं तो कंपनियों को प्रीमियम बढ़ाना पड़ता है।











