रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स संघ (भोपाल सर्किल ) की 45वि वार्षिक साधारण सभा बीते 6 जुलाई को महाराजा अग्रसेन कालेज आडोटोरियम समता में हुई।
इसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के करीब 500 प्रतिनिधि सम्मिलित एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के गांधी और महासचिव दीपक कुमार बसु ने भी शिकरत की।
आयोजन के मुख्य अतिथि प्रशासनिक कार्यालय रायपुर के उप महाप्रबंधक विमल किशोर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपने अग्रेजों के किसी भी समस्या के समाधान के तो बहुत ख़ुशी होगी।
कलकता से आये फेडरेशन के महासचिव ने एवं राष्ट्रिय अध्यक्ष गाँधी ने भी विस्तार से पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को सुना और और कई समस्याओं के समाधान में आ रही कठिनाइयों का जिक्र भी किया।
भोपाल सर्किल पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद खरे ने कई उपयोगी जानकारी दी। सभी ने आयोजन प्रभारी उमाशंकर देवांगन (वाइस प्रेसिडेंट पेंशनर्स संघ भोपाल) द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की।
अशोक श्रीवास्तव, विनोद शांघाणी एवं टीम द्वारा संचालित सरस्वती वंदना की शास्त्रीय शैली की भी सराहना की। धन्यवाद ज्ञापित किया रायपुर लोकल यूनिट के अध्यक्ष मनोहर अय्यर ने मंच संचालित किया बैंक के सेवानिवृत पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी गोविन्द खंडेलवाल ने अपने सहयोगी श्री पवन मिश्रा एवं शरद राठौर के साथ।











