Select Date:

18 महीने के टॉप पर पहुंचा पेटीएम का शेयर, जानिए कहां तक जा सकती है कीमत

Updated on 25-08-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के शेयर आज चार फीसदी की तेजी के साथ 18 महीने के हाई पर पहुंच गए। ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के करीब 2.3 करोड़ यानी 3.6 परसेंट इक्विटी शेयरों की अदलाबदली हुई। इससे कंपनी का शेयर 939 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 18 महीने का उच्चतम स्तर है। दोपहर 12 बजे यह 1.11 परसेंट की तेजी के साथ 914.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का शेयर नंवबर 2022 में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमोटर एंटफिन ने ब्लॉक डील के जरिए अपनी 3.6 परसेंट हिस्सेदारी बेची है।

Antfin चीन की फिनटेक कंपनी Ant Financial की सहयोगी कंपनी है जो नीदरलैंड्स से काम करती है। इस बिक्री के बाद एंटफिन होल्डिंग्स (Antfin Holdings) की पेटीएम में हिस्सेदारी घटकर 9.9 परसेंट रह गई है। इस साल पेटीएम के शेयरों में 70 परसेंट से अधिक तेजी आई है। हाल में कंपनी के रेवेन्यू में लगातार तेजी आई है जबकि घाटा कम हुआ है। यह शेयर नवंबर, 2022 के अपने न्यूनतम स्तर से 100 परसेंट से अधिक उछल चुका है। जानकारों का कहना है कि कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2025 के मिड में ऑपरेटिंग ब्रेकईवन हासिल कर सकती है।

कहां तक जा सकती है कीमत

ग्लोबल रिसर्च एंड ब्रोकिंग फर्म Bernstein ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications Ltd की कवरेज शुरू कर दी है। उसने कंपनी के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 1,100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक 12 ब्रोकरेज ने इसे खरीदने, दो ने होल्ड करने और किसी ने भी बेचने की सलाह नहीं दी है। पेटीएम का आईपीओ 2021 में आया था। बड़ी संख्या में रिटेल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया था। इसका इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था। लेकिन यह शेयर कभी भी अपने इश्यू प्राइस के आसपास नहीं पहुंच सका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील…
 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर…
 15 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान हाल में जंग के मुहाने पर पहुंच गए थे। इस तनातनी में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने पाकिस्तान…
 15 May 2025
नई दिल्ली: पाई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी इस समय काफी चर्चा में है। यह चर्चा इसकी तेजी से बढ़ती और गिरती कीमत को लेकर है। कभी पाई कॉइन की कीमत रातों रात आसमान पर पहुंच जाती है…
 14 May 2025
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में…
 14 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सोना तो सोना है। कोयला को भी औद्योगिक जगत में 'काला सोना' कहा जाता है। यूं तो भारत में कोयले की कमी नहीं है, लेकिन यदि क्वालिटी वाले या बढ़िया…
 14 May 2025
मुंबई: वैसे तो इस समय आईपीओ मार्केट सूना पड़ा है। चालू वित्त वर्ष का पहला मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी का आया था। उसमें भी निवेशकों के हाथ जल गए थे। लेकिन अभी…
Advertisement