आ गया वंदे भारत का फेयर चार्ट
बिहार-झारखंड को जोड़नेवाली वंदे भारत का किराया तय कर दिया गया। रेलवे ने यात्रियों के लिए 28 जून से अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करने के लिए पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (22349/22350) का किराया चार्ट आईआरसीटीसी साइट और रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसका उद्घाटन 27 जून को रांची से होगा, लेकिन इसका व्यावसायिक संचालन 28 जून को पटना से शुरू होगा।
ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार के अनुसार, रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) दोनों के लिए पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय किया है। पटना से भोजन के साथ ईसी टिकट 1930 रुपए और भोजन के बिना 1760 रुपए का है। इसी तरह, सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री भोजन के साथ 1025 रुपए और भोजन के बिना 890 रुपए है। उन्होंने कहा, वंदे भारत एक्सप्रेस में खानपान सेवा वैकल्पिक है।
1930 से 890 रुपए तक का टिकट

पटना से गया का किराया 995-430 तक
- पटना से गया का किराया ईसी (एक्जीक्यूटिव क्लास) में भोजन के साथ 995 रुपए और बिना भोजन के 825 रुपए है। जबकि सीसी (चेयर कार) में भोजन के साथ 565 रुपए और बिना भोजन के 430 रुपए है।
- EC में पटना से कोडरमा तक का किराया भोजन के साथ 1250 रुपए और भोजन के बिना 1080 रुपए है, जबकि EC में हजारीबाग टाउन तक भोजन के साथ 1525 रुपए और भोजन के बिना 1355 रुपए है। इसी तरह, सीसी में भोजन के साथ ये 825 रुपए और भोजन के बिना 685 रुपए है।
- ईसी में पटना-बरकाकाना का किराया भोजन के साथ 1710 रुपए और भोजन के बिना 1540 रुपए है, जबकि भोजन के साथ सीसी में ये 915 रुपए और भोजन के बिना 775 रुपए है।