Select Date:

राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस समारोह में पैथोलॉजी क्विज़ का आयोजन

Updated on 12-04-2025 12:33 PM

रायपुर । पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक पैथोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को विकसित करने, टीम भावना को प्रोत्साहन देने तथा पैथोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति उत्साह उत्पन्न करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैपिड फायर प्रश्नोत्तरी के साथ कुल 06 राउण्ड्स में प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता में 03-03 विद्यार्थियों की 06 टीमों ने भाग लिया। ये सभी एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। कुछ प्रश्न दर्शक दीर्घा में उपस्थित चिकित्सा विद्यार्थियों से भी पूछे गये और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

  इस आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. चंद्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. विकास बोंबेश्वर, डॉ. रीति शर्मा, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. वनिता भास्कर, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. कस्तुरी मंगरुलकर एवं डॉ. सरोज कुमारी उपस्थित रहे।

  प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर्स डॉ. सुदित पाल, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेधा वर्मा, डॉ. संध्या वर्मा एवं डॉ. सोनल चंद्राकर द्वारा अत्यंत रोचक एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने अपने उद्बोधन में कहा- ऐसे शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रूचि रूझान पनपते हैं जिससे उन विषयों को पढ़ना ज्यादा आसान और आनंददायक हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2025
रायपुरI छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में किए सुधार के चलते अब उद्योग एक ही भू-खंड पर दोगुना निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…
 25 April 2025
त्रि स्तरीय पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की मूल कड़ी हैं। मैं पांच साल पंच रहा और निर्विरोध रूप से सरपंच का दायित्व संभालने का अवसर भी मिला। अपनी ज़िम्मेदारी…
 25 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी श्री दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर…
 25 April 2025
रायपुर I राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री डेका श्री मिरानिया…
 25 April 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन पारदर्शी और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके…
 25 April 2025
कृषि के क्षेत्र में ड्रोन की बढ़ती उपयोगिता एवं अनुप्रयोग को देखते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि अनुसंधान, नवाचार और विस्तार को बढ़ावा देने के लिए आज यहां…
 25 April 2025
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुंबई में आयोजित 'इंडिया स्टील 2025' सम्मेलन में भाग लिया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक 300 मिलियन…
 25 April 2025
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज मुंबई में आयोजित 'इंडिया स्टील 2025' सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को इस्पात उत्पादन और औद्योगिक…
 24 April 2025
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्दकुमार साहू ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवास योजना बोरियाखुर्द के सफाई ठेकेदार विकास शर्मा के प्रतिनिधि पवन बघेल को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने…
Advertisement