शीतल देवी ने पैरा कंपाउंड विमेन रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 704 (32 X’s और 25 10’s) के बड़े स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया और एक नया एशियन रिकॉर्ड, नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। शीतल के 32 तीर एकदम परफेक्स निशाने पर लगे और 25 अन्य तीर में भी उन्होंने पूरे 10 प्वाइंट हासिल किए। उन्होंने कुल 57 तीर में पूरे अंक हासिल किए।
पैरा आर्चर शीतल देवी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, 720 में 704 अंक हासिल किए, नया एशियन रिकॉर्ड बनाया
नई दिल्ली: भारत की स्टार पैरा आर्चर शीतल देवी ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने 720 में से 704 प्वाइंट्स हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। इसके साथ ही उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया है। एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रचते हुए शीतल देवी ने क्वालिफिकेशन राउंड में लाजवाब प्रदर्शन किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई।