पापा! बिहार चुनाव में जीत की बधाई... पिता के गले लगे निशांत तो मुस्कुराने लगे नीतीश कुमार
Updated on
18 Nov 2025, 02:13 PM
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी-जेडीयू सहित गठबंधन के अन्य नेता, नीतीश कुमार से मिलकर जीत की बधाई दे रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार की एक खास तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने NDA की शानदार जीत पर अपने पिता को बधाई दी है। निशांत आमतौर पर राजनीति से दूर रहते हैं, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।नीतीश और निशांत दोनों एक ही रंग के कपड़े पहने आए नजर
निशांत कुमार ने अपने पिता के गले लगते हुए जीत की बधाई दी तो नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे। नीतीश कुमार और निशांत की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत ने दोनों एक रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। उसके ऊपर नीले रंग की हाफ जैकेट पहने वहीं हैं। वहीं निशांत कुमार ने सफेद कुर्ता-पायजामा के हाथ नीले रंग का हाईनेक स्वेटर पहने हुए नजर आ रहे हैं।निशांत ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का जताया था आभार
इसके पहले सोमवार को निशांत कुमार ने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी तरह से जनता की है। उन्होंने कहा था, 'मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर आए। जनता ने मेरे पिता के 20 साल के काम का इनाम दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस विश्वास को बनाए रखेंगे और विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी।'