उंगली मोड़कर किया पिता को याद
इस ऐतिहासिक पारी के बाद बेन स्टोक्स ने ऊपर आसमां में देखते ही उंगली मोड़कर ट्रेडमार्क स्टाइल में सेलिब्रेट किया। दरअसल, ऐसा कर वह अपने पिता को याद करते हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाएं हाथ की बीच की उंगली को मोड़कर बेन स्टोक्स ने अपने पिता को सलामी दी। इसके पीछे एक प्रेरणादायी कहानी है, न्यूजीलैंड में जन्में बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स रग्बी प्लेयर थे। अपने करियर को चलाने के लिए और ऑपरेशन के कारण बाहर बैठने की जगह उन्होंने अपनी उंगली कटवा ली थी, इसलिए स्टोक्स ने अपने पिता के संघर्षों को सलाम करते हुए अक्सर ऐसा करते हैं।

वर्ल्ड कप से पहले बजाई खतरे की घंटी
इससे पता चलता है कि इंग्लैंड अगले महीने भारत में शुरु होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले स्टोक्स को वनडे संन्यास से बाहर क्यों लाना चाहता था। इंग्लैंड ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। ट्रेंट बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को खाता भी नहीं खोलने दिया और पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया और फिर जो रूट को आउट किया, लेकिन स्टोक्स और डेविड मलान (95 गेंद में 96 रन) ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी निभाई। मलान अपने पांचवें वनडे शतक से चार रन से चूक गये और बोल्ट का तीसरा शिकार बने।
न्यूजीलैंड की हार तय
स्टोक्स ने 93 पारियों में अपना चौथा शतक जड़ा, उन्होंने वनडे में अपने पिछले 102 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा। बेन लिस्टर की फुल टॉस गेंद पर स्टोक्स स्क्वायर लेग में विल यंग को कैच देकर आउट हुए जिससे इंग्लैंड ने 348 पर छठा विकेट खोया। इसके बाद पूरी टीम 20 रन जोड़कर आउट हो गई। बोल्ट ने 51 रन देकर पांच विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 368 रन के जवाब में सिर्फ 56 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।